15 जून 2025 को केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा में धरा चेतना फाउंडेशन ने 10वीं और 12वीं (ICSE व CBSE) की बोर्ड परीक्षा में हिंदी में 95+ अंक लाने वाले 300 से अधिक छात्रों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अभिभावकों और आगरा के समाजसेवियों समेत लगभग 500 लोग जुड़े। सहयोग: उ.प्र. जनजाति संस्कृति संस्थान (लखनऊ), संस्कृति विभाग (उ.प्र. सरकार), केंद्रीय हिंदी संस्थान, शारदा समूह आदि।